गाजीपुर, सितम्बर 24 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय ने गुरुवार को ग्यारहवीं शरीफ का पर्व अकीदत के साथ मनाया। इस दौरान घरों और मस्जिदों में फातेहा पढ़कर अमन, सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी गई। शाम को विभिन्न मस्जिदों में मिलाद का आयोजन हुआ और सिरनी वितरित की गई। उसीया, दिलदारनगर, रकसहा, बहुआरा, जबुरना और ताजपुर कुर्रा सहित मुस्लिम बहुल गांवों की मस्जिदों में फातेहा पढ़ी गई। उसीया के इमाम कारी परवेज खान ने बताया कि ग्यारहवीं शरीफ हजरत गौशे आजम सैयदना मोहीउद्दीन अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद में मनाई जाती है। मुफ्ती मोहसिन राजा खान ने बताया कि गौशे पाक का जन्म 1078 ईस्वी में इराक के जिलान में हुआ था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, नारों से गूंजा शहर उन्होंने नेक आचरण और मा...