Ghazipur News: गोशाला पर हरे चारे की कमी पर लगाई फटकार
गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम अनुपम शुक्ला और सीडीओ आलोक प्रसाद ने बुधवार को सादात ब्लाक के ग्राम पिपनार स्थित वृहद गो-संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गो आश्रय स्थल में रखे गए 421 गोवंश के लिए हरे चारे, भूसे और पीने के पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल पर हरे चारे की कमी पाए जाने पर डीएम ने असंतोष जताते हुए तत्काल हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया。
गो आश्रय निरीक्षण जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी और बीडीओ को गो-आश्रय स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, छाया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच और व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में मिट्टी भराई और पशुओं का हेल्थ ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि गोवंश के रख-रखाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.