Ghazipur News: गोआश्रय स्थलों के संचालन के लिए एनजीओ और संस्थाओं से मांगे प्रस्ताव
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। विकास खंड सैदपुर की ग्राम पंचायत मिर्जापुर एवं हसनपुर में संचालित अस्थायी गोआश्रय स्थलों के बेहतर संचालन के लिए जिला प्रशासन ने पात्र एवं अनुभवी संस्थाओं से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित की है। इन दोनों गोआश्रय स्थलों में वर्तमान में क्रमशः 107 एवं 56 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर इनके सुचारु संचालन के लिए एनजीओ, ट्रस्ट, गौ सेवा संस्थाओं, एफपीओ एवं पंजीकृत समितियों से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित संस्था को गोवंशों के संरक्षण, भरण-पोषण, चारा-पानी, स्वच्छता, टीकाकरण एवं टैगिंग की व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही गोबर एवं गौमूत्र आधारित उत्पादों का प्रबंधन, अभिलेखों का रखरखाव तथा ऑनलाइन पोर्टल पर नियमित प्रविष्टि भी सुनिश्चित करनी होगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.