गाजीपुर, सितम्बर 4 -- Ghazipur News: सिधागरघाट। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने शुक्रवार को गैर-जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शिवप्रसाद चौहान पुत्र दसई चौहान, निवासी ग्राम मुहम्मदपुर कुसुम, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर सरोज मय हमराह थाना कासिमाबाद शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...