Ghazipur News: गैंगस्टर एक्ट में 19.27 लाख रुपए की भूमि कुर्क
गाजीपुर, जुलाई 7 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर 42 कड़ी (170.1 वर्ग मीटर) भूमि को कुर्क करते हुए कब्जे में ले लिया। भूमि की अनुमानित सरकारी कीमत 19.27 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, थाना सैदपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 162/25 में आरोपी सुरेंद्र यादव पुत्र लालचंद यादव, निवासी तियरा, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चोरी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से थाना मेहनाजपुर क्षेत्र के ग्राम तियरा में उक्त भूमि खरीदी थी।न्यायालय के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.