Ghazipur News: गृहकर वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का धरना जारी
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामलीला मैदान में गृहकर वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का क्रमिक धरना छठवें दिन भी जारी रहा। व्यापारियों ने कहा कि गलत नीतियों के तहत गृहकर में की गई बढ़ोतरी से व्यापारियों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मुन्ना गुप्ता, नारायण दास चौरसिया, सत्येंद्र कुमार वर्मा समेत अन्य व्यापारियों ने कहा कि बढ़े हुए गृहकर के कारण व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से गृहकर वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है और मांग को प्रशासन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक बढ़ा हुआ गृहकर वापस नहीं लिया जाता, तब तक क्रमिक धरना जारी रहेगा। इस द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.