गाजीपुर, अक्टूबर 17 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पालिका परिषद परिसर में नवीन गृहकर की कथित जबरन वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दुरुपयोग के विरोध में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। सभासदों का आरोप है कि पालिका अध्यक्ष आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का इस्तेमाल निजी हितों के लिए कर रहे हैं। गृहकर वसूली के मामले में बोर्ड और प्रशासनिक आदेशों की भी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने अध्यक्ष पर वादाखिलाफी, सत्ता के दुरुपयोग और सभासदों के खिलाफ कथित तौर पर जबरन एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने का भी आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: पालिका में अवैध वसूली और महंगे करों के खिलाफ धरना सभासदों ने...