Ghazipur News: गृहकर में वृद्धि के विरोध में सभासदों ने दिया धरना
गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद जमानियां में गृहकर (हाउस टैक्स) में कथित भारी बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को सभासदों ने पालिका कार्यालय परिसर में धरना दिया। सभासदों ने कलाई पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेकर पुरानी दरें बहाल करने की मांग की। सभासदों का आरोप है कि गृह कर में अचानक कई गुना वृद्धि होने से आम नागरिकों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर में सफाई, सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। इसके बावजूद करों में बढ़ोतरी जनता के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सभासद प्रमोद सिंह यादव ने बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की। वहीं सचिन वर्मा ने बढ़े गृह कर और वाटर टैक्स को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.