गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। गारुन टॉकीज की ओर से आयोजित गाजीपुर के हुनरबाज-सीजन 3 का आयोजन प्रतिभा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, अभिनय, चित्रकला, मेहंदी और काव्य-पाठ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवंत के प्रतिनिधि डॉ. अवधेश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. डीपी सिंह ने किया। समारोह में साहित्य के क्षेत्र में डॉ. विवेकी राय सम्मान लेखक और पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय और सिनेमा के क्षेत्र में स्वर्गीय नजीर हुसैन सम्मान पटकथा लेखक संजय मासूम को प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ शामिल रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पंचायत दिलदारनगर के चेयरमैन अविनाश जायसवाल 'नेपाली' ने विजेताओं...