गाजीपुर, नवम्बर 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। रबी फसल वर्ष 2026-27 में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए फसल बीमा कराने का अवसर दिया गया है। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपनी फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ उठाएं।उन्होंने बताया कि पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत जनपद में हरी मटर और टमाटर की फसलें अधिसूचित हैं। इन फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं, मसूर, मटर, चना एवं आलू की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रबी फसल का बीमा कराने के लिए 31 दिसंबर तक मौका यह योजना केसीसी ...