गाजीपुर, अगस्त 20 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बरही चट्टी पर बैठक आयोजित हुई। इसमें बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा नए सिरे से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि जिला चुनाव प्रभारी और पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और समर्पित नेतृत्व को आगे बढ़ाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत करना है। सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत कार्यकर्ताओं को वैचारिक प्रशिक्षण देने के साथ जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके ...