Ghazipur News: गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमघाट पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा शास्त्री नगर चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष ने सुहवल मंडल के युवराजपुर और रेवतीपुर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण का आधार है। गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों तथा शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति को अपने आचरण में उतारना ही सच्ची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.