गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: बारा। गहमर गांव की पहली महिला ग्राम प्रधान चंद्रावती देवी का शनिवार को 70 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी अभिजीत सिंह अंशु ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद चंद्रावती देवी गहमर की पहली महिला ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने नाली, खड़ंजा, प्रकाश, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गहमर स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा। निधन की सूचना पर ग्राम प्रधान बलवंत सिंह बाला, पूर्व प्रधान मुरली कुशवाहा, मनीष सिंह बिट्टू, उमाशंकर सिंह सहित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की...