गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। सरजू राय मेमोरियल पीजी कॉलेज में आयोजित अति दलित आदिवासी मोर्चा के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों को उनका अधिकार दिलाना है। उन्होंने सपा प्रमुख को जहुराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। राजभर ने कहा कि सरकार की ओर से पात्र लोगों को आवासीय पट्टा, आवास और शौचालय सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 से पिछड़ों को आरक्षण का लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ जातियों तक इसका लाभ सीमित रहने के कारण कई पिछड़े वर्ग अब भी वंचित हैं। उनका प्रयास है कि सभी पात्र लोगों को उनका हक मिले। सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री ने दोनों दलों के नेताओं पर र...