गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। होटल बिन्दु के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या के मामले में शुक्रवार की रात कोतवाली में एक नया केस दर्ज किया गया। वर्ष 2023 में होटल में हुई तोड़फोड़, फायरिंग की घटना में आलोक राय ने 14 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में आलोक राय ने कहा कि 14 दिसंबर 2023 को होटल बिंदु में तोड़फोड़, फायरिंग के साथ ही लूट की घटना भी हुई थी। इस संबंध में उन्होंने 15 और 26 दिसंबर 2023 को शहर कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया था लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। तहरीर में कहा गया है कि घटना में शामिल कुछ लोगों को राजनीतिक और आपराधिक संरक्षण प्राप्त था, जिसके चलते शिकायत के बावजूद उस समय प्रभावी...