गाजीपुर, सितम्बर 10 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गणेश चतुर्थी को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। पर्व को लेकर सैदपुर के सादात रोड समेत विभिन्न स्थानों पर मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कार्यशालाओं में कहीं प्रतिमाओं के ढांचे को आकार दिया जा रहा है तो कहीं रंग-रोगन और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। सादात रोड स्थित मूर्तिकार विनोद प्रजापति की कार्यशाला में छोटी-बड़ी कई प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। प्रतिमाओं पर आकर्षक रंग भरने के साथ मुकुट, वस्त्र, आभूषण और अन्य सजावटी सामान लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा, जानें स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विसर्जन की तारीख श्रद्धालुओं की मां...