गाजीपुर, अगस्त 18 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शहर के चुंगी से फुल्लनपुर क्रासिंग तक जाने वाली सड़क के किनारे खुदाई और गड्ढें में तब्दील हो गयी है। मंगलवार को गड्ढें में तब्दील सड़क बारिश होने के दोपहर में जाम लगा रहा। इस दौरान स्कूल छात्रों की बस की जाम के झाम में फंसी रही। इससे लोगों के आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गड्ढें में तब्दील सड़क और खुदाई से आसपास के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने कहा कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से आए दिन बुर्जुग गिरकर चोटिल हो रहे है। वहीं बच्चों और महिलाओं के आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे सड़क के किनारे संचालित दुकानों पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से अपील किया कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करायी जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्त...