गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: करंडा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकंदरपुर निवासी वृद्ध 70 वर्षीय नागेंद्र शर्मा का कपड़ा गंगा किनारे लावारिश अवस्था में पड़ा मिला। डूबने की आशंका मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी। नागेंद्र शर्मा सोमवार की सुबह दस बजे घर से निकले थे। दोपहर बाद भी घर नहीं पहुंचने पर स्वजन खोजबीन शुरू कर दिया। शाम पांच बजे के आस-पास गंगा नदी किनारे उनकी चप्पल, कुर्ता, छाता आदि सामान गंगा किनारे लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जाकर घटना की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें- लापता युवक की नहर में तलाश जारी, नहीं लगा कोई सुराग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...