गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र गौसपुर स्थित गायत्री गंगा घाट पर सोमवार सुबह सात के करीब गंगा स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शैवटोला शाहनिंदा निवासी 25 वर्षीय अरुण पांडेय पुत्र त्रिलोकी पांडेय, 24 वर्षीय गुलशन कुशवाहा पुत्र संतोष कुशवाहा और एक अन्य दोस्त शिवम के साथ सोमवार सुबह गंगा स्नान करने गौसपुर स्थित गायत्री गंगा घाट गए थे। यह भी पढ़ें- गंगा में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत स्नान के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे लेकिन नाविक...