गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: गाजीपुर (भांवरकोल)। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पलियां बुजुर्ग गंगा घाट पर सहेलियों के साथ नहाने गई किशोरी गंगा में डूब गयी। सहेलियों के चिखने चिल्लाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे। तबतक किशोरी का पता नहीं चल सका। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश कराने में जुटी है। बता दें कि ग्राम सभा पलियां के बुजुर्ग गंगा घाट पर दस वर्षीय सुनील गोड़ की दस वर्षीय पुत्री शिवांगी गंगा में स्नान करने के लिए गयी थी। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चली गयी। जिससे वह डूबने लगी। सहेलियों ने बचाने का प्रयास करते हुए शोरगुल मचाया। लेकिन तबतक वह डूब गयी। लोगों की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ को सूचित करते हुए स्थानीय गोताखोर से तलाश कराने में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...