Ghazipur News: गंगा के तेज बहाव में बह गए 40 पीपे, किए गए रेस्क्यू
गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के पास से सोमवार को पीपा पुल के 40 पीपे गंगा में तेज बहाव के कारण अचानक बह गए। पीपे बहने की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विभागीय टीम नाव लेकर रेस्क्यू अभियान में जुट गई। गहमर के पास सारे पीपों को रेस्क्यू करके सुरक्षित तरीके से बांध दिया गया। जानकारी के अनुसार रेवतीपुर क्षेत्र के रामपुर बच्छलपुर गंगा तट पर पीपा पुल का निर्माण हर साल कराया जाता है। इस पुल को बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही खोल दिया गया था और किनारे पर बांधा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार को गंगा में तेज बहाव के कारण पीपे बह गए और गहमर की ओर चले गए। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने गहमर के पास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.