गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। बुधवार 26 अगस्त को शाम पांच बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर 61.590 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से कमी का क्रम जारी है। इससे गंगा किनारे के इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के अनुसार वर्तमान में गंगा नदी चेतावनी बिंदु से नीचे बह रही है। जिले में सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर निर्धारित है, जबकि 62.100 मीटर को निम्न स्तर एवं चेतावनी बिंदु, 63.105 मीटर को मध्य स्तर एवं खतरा बिंदु तथा 65.220 मीटर को उच्च स्तर माना गया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: जिले में आठ घंटे से गंगा का जलस्तर स्थिर बुधवार शाम गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब 51 सेंटीमीटर नीचे था। ऐसे में...