Ghazipur News: खेत की मेड़ के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के कुशी गांव में खेत की मेड़ पर जाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुशी गांव निवासी अमरनाथ भारती ने आरोप लगाया है कि 28 जुलाई 2026 की शाम करीब पांच बजे गांव के ही नगेश राम पुत्र शिव जन्म राम खेत की मेड़ पर जाने की बात को लेकर उन्हें गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपित ने हाथ में लिए लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.