गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: सादात, (गाजीपुर )। थाना क्षेत्र के खिदिरगंज बाजार में बुधवार की रात एक ऑटो गैराज में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह गैराज इटवा रामपुर निवासी गोविंद कुमार पुत्र राजदेव कुमार का था। गोविंद कुमार ने बताया कि आग लगने से गैराज में मरम्मत के लिए रखी तीन मोटरसाइकिलें, एक हवा भरने वाली मशीन और विभिन्न मोटर पार्ट्स पूरी तरह जलकर खाक हो गए।गोविंद कुमार के अनुसार, वे गैराज बंद करके घर चले गए थे। बाजार के लोगों ने गैराज से धुआं निकलते देखा और उन्हें सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों की मदद से गैराज का शटर खोला गया और पानी व रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। बाजार निवासी अरुण कनौजिया, मनोज पांडेय, नितेश कुमार, काशी प्रजापति, गुड्डू प्रजापति, आशू कुमार, शशि कनौज...