Ghazipur News: खामियां मिलने पर छह मेडिकल स्टोर को नोटिस
गाजीपुर, अगस्त 12 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर बुधवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने महिला जिला अस्पताल के सामने सहित अन्य इलाकों में संचालित कई मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आईजीआरएस पर मिली एक शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि कई दुकानें फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में और नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा फर्मों की जांच की गयी। जिसमें सिंह मेडिकल स्टोर, मिश्रा मार्केट, पटेल मेडिकल स्टोर, हिंद मेडिकल स्टोर लालदरवाजा, शांति फार्मा, सिंध मेडिकल स्टोर, जिला अस्पताल के सामने, ओम साई मेडिकल स्टोर, रौजा गाजीपुर की जॉच किया गया। कमी मिलने पर छह मेडिकल स्टोर का नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर साफ-सफाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.