गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: भांवरकोल। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पखनपुरा शाखा के नवागत शाखा प्रबंधक राजीव राय ने खाताधारकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बैंक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी खाताधारक को बैंकिंग कार्य में परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ग्राहक सीधे शाखा में आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। बैंक और ग्राहकों के बीच बेहतर संवाद से सेवाओं को और सुगम बनाया जा सकता है। शाखा प्रबंधक ने विंध्य लिंक एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों से अपील की कि जिनका बैंक खाता नहीं है, वे जल्द खाता खुलवा लें, ताकि भूमि अधिग्रहण का भुगतान प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए बैंक मित...