गाजीपुर, जुलाई 29 -- Ghazipur News: भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत सदस्य रेखा राय के प्रस्ताव पर जिला पंचायत द्वारा खरडीहा स्थित दूरसंचार केंद्र के पास बनाए गए 195 मीटर लंबे नवनिर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अनिल कुमार राय तथा अभिनव सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मार्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल कुमार राय ने कहा कि करइल क्षेत्र की मिट्टी में बारिश के दौरान कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आवागमन काफी कठिन हो जाता था। ग्रामीणों को सरस हाट पहुंचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत की ओर से 11 लाख 53 हजार रुपये की लागत से इस सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया है। यह भी पढ़ें- Buxar News: 3.19 करोड़ से बनने वाला धर्मावती नदी का पुल अधूरा उन्होंने कहा कि मार्ग बनन...