गाजीपुर, अगस्त 11 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। नगर पंचायत दिलदारनगर के वार्ड संख्या छह में बेसिक प्राइमरी पाठशाला के समीप क्षतिग्रस्त विद्युत पोल हादसे को दावत दे रहा है। पोल के जर्जर होने से आसपास से गुजरने वाले लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वार्ड के समाजसेवी एवं अधिवक्ता धीरज कुमार गुप्ता ने विद्युत विभाग के उपकेंद्र के अवर अभियंता का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए जर्जर पोल हटाकर नया पोल लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक पोल नहीं बदला गया। विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: जर्जर पोल दे रहा हादसे को दावत पोल उपलब्ध होते ही तत्काल नया विद्युत पोल लगवा दिया ...