Ghazipur News: क्रॉस कंट्री में समता कॉलेज सादात ने जीता कांस्य पदक
गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2026-27 में समता महाविद्यालय सादात की पुरुष टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन सैदपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक धावक को 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच समता कॉलेज के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया। टीम में मनीष यादव, शिवम यादव, उमेश राजभर, अभिषेक राजभर और प्रियांशु यादव शामिल रहे। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक सभाजीत सिंह यादव और प्राचार्य प्रो. पीयूष वर्मा ने कोच डॉ. जेपीएन यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.