गाजीपुर, सितम्बर 2 -- Ghazipur News: सैदपुर। स्थानीय कोतवाली में पदभार संभालने के बाद नवागत कोतवाल रामसजन नागर ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चौकी प्रभारी मनोज पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया। गश्त के दौरान कोतवाल ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बाजार की यातायात व्यवस्था भी परखी। व्यापारियों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बाजारों में तेज गति से वाहन चलाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करन...