Ghazipur News: कैशलेस चिकित्सा योजना का दिया प्रमाणपत्र
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। एसडीएम संजय यादव ने 20 शिक्षकों को योजना के कैशलेस चिकित्सा प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन और योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने देखा। उपजिलाधिकारी संजय यादव ने कहा कि यह योजना शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को निजी एवं सरकारी अस्पतालों में कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें बेहतर उपचार के साथ आर्थिक राहत भी मिलेगी। यह भी पढ़ें- महराजगंज में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.