गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के सेवठा गांव आगमन पर भाजपा मरदह उत्तरी मंडल अध्यक्ष धनंजय ओझा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित पत्रक मंत्री को सौंपे। ओम प्रकाश राजभर ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सुभासपा विधायक बेदी राम, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, सुरेश राजभर, अंकुर पांडेय, श्रवण राजभर, आयुष चौहान, शिवकुमार, अनिरुद्ध सिंह मुन्नू, धर्मेंद्र राय, शिवनारायण यादव, संजय विक्रम सिं...