Ghazipur News: कैकेयी के कोप भवन जाने का हुआ मंचन
गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पक्का घाट स्थित रामलीला मंच पर चल रहे रामलीला मंचन में बीती रात श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारी और कैकेयी के कोप भवन जाने की लीला का सजीव मंचन किया गया। बांदा से आए कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के अनुसार, राजा दशरथ श्रीराम के गुण, मर्यादा और लोकप्रियता से प्रभावित होकर उन्हें अयोध्या का राजा बनाने का निर्णय लेते हैं। राज्याभिषेक की घोषणा होते ही अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ जाती है। नगरवासी और राजपरिवार के लोग उत्सव की तैयारियों में जुट जाते हैं। इसी बीच मंथरा कैकेयी को भरत के भविष्य का भय दिखाकर उनके मन में संदेह पैदा कर देती है। यह भी पढ़ें- Shamli News: वनवास लीला के मंचन ने किया भाव-विभोर, श्रीराम के त्याग और मर्यादा को देख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.