गाजीपुर, जुलाई 10 -- Ghazipur News: गाजीपुर (खानपुर)। मौधा सौना फीडर का केबल बॉक्स बार बार जलने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मंगलवार को केबल बॉक्स फुंकने से अनौनी, करमपुर, शिवदासपुर, लौलहा, तराए, अमेदा, जमीन संदल समेत दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 18 घंटा से नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि मौधा और सौना पावर हाउस का केबल बॉक्स लगभग हर सप्ताह जल जाता है। इसके चलते बार-बार घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, लेकिन विभाग स्थायी समाधान करने के बजाय केवल मरम्मत करने में जुटा है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उपभोक्ताओं के घर में पेयजल का संकट गहरा गया है। घरों के इनवर्टर डिस्चार्ज हो गया है, जिससे छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे है। वहीं किस...