गाजीपुर, अगस्त 10 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित बाईपास सड़क पर सोमवार की शाम कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर के कस्बा बाजार निवासी 50 वर्षीय उदय नारायण रावत सोमवार को मोटरसाइकिल से बिहार से अपने घर लौट रहे थे। वह स्टेशन बाजार के बाईपास रोड पर पूर्व नगीना पैलेस के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल उदय नारायण को आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते ...