गाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर। खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत एक माह के कुकरी-बेकरी स्वरोजगार प्रशिक्षण का शुभारंभ गुरुवार को राजकीय फल संरक्षण केंद्र के परिसर में हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन उपायुक्त, जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केंद्र लोकेन्द्र कुमार और जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण से संबंधित किट वितरित किए गए। अधिकारियों ने प्रशिक्षण के उद्देश्य और स्वरोजगार की संभावनाओं पर जानकारी दी। फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी सै. हासिम महमूद ने भी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Shamli News: खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की दी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...