Ghazipur News: किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने धनंजय चौबे
गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अनुमोदन के बाद किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार की शाम धनन्जय चौबे पुत्र स्व रामधारी चौबे निवासी ग्राम -गाई, मरदह को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। धनन्जय चौबे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हैं,जो बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित दो बार महामंत्री मंडल व मंडल अध्यक्ष मरदह उत्तरी रह चुके हैं। इस चयन पर भाजपा में हर्ष है। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने धनन्जय चौबे को शुभकामना देते हुए कहा कि इनकी कर्मठता व पार्टी के प्रति समर्पण का भाव संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- बीजेपी ने घोषित किए किसान मोर्चा जिलाध्यक्षों के नाम, यूपी चुनाव की तैयारी तेज इसके अलावा महिला मोर्चा प्रदेश अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.