गाजीपुर, अगस्त 23 -- Ghazipur News: पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठठूडीह गांव निवासी 16 वर्षीय अमित पासवान की शनिवार को प्रधानपुर रसड़ बलिया में टोंस नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। रविवार को किशोर का शव लठ्ठूडीह पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता धर्मेन्द्र पासवान ने बताया कि यह बीते दो वर्ष से ननिहाल में ही रह रहा था। दादा उमाशंकर पासवान सहित अन्य का रो रोकर बुरा हाल रहा। यह भी पढ़ें- Balia News: टोंस नदी में नहाते समय डूबकर युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...