Ghazipur News: काशी क्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जखनियां में हुआ स्वागत
गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Ghazipur News: जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में काशी क्षेत्र के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों भानु प्रताप सिंह, राजेश राजभर और विजय यादव के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। शिव मंदिर से जखनियां स्टेशन तक जगह-जगह माल्यार्पण, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न भेंटकर और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। प्रमोद वर्मा और धर्मवीर राजभर ने साफा पहनाकर स्वागत किया। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जखनियां विधानसभा के तीन पदाधिकारियों को काशी क्षेत्र में जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है। इसमें कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्थन की अहम भूमिका रही है। राजेश राजभर ने कहा कि जनता के प्यार और आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। वह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। विजय यादव ने कहा कि भाजपा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.