गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में स्कूली वाहनों की जांच को लेकर परिवहन विभाग की सख्ती के बीच कई निजी स्कूल प्रबंधनों ने कार्रवाई से बचने के लिए नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। अब कुछ स्कूल प्रवेश के समय ही अभिभावकों से लिखित घोषणा पत्र भरवा रहे हैं कि बच्चों को स्कूल लाने और घर पहुंचाने की जिम्मेदारी स्कूल की नहीं होगी। इसके जरिए स्कूल प्रबंधन परिवहन संबंधी नियमों और संभावित कार्रवाई से खुद को अलग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के तीन बड़े निजी स्कूलों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इन स्कूलों में करीब पांच हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उनके नाम पर एक भी पंजीकृत स्कूल बस नहीं मिली। जांच में सामने आया कि अधिकांश छात्र निजी वाहन...