गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई को आने जाने वाली 11071/ 11072 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सोमवार से करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर शुरू हो गया। इस मौके पर प्रदेश कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हरी झंडी दिखाकर करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया। मंत्री ने कहा कि ट्रेन का ठहराव करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर होने से मुंबई सहित अन्य स्थानों को जाने के लिए हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि करीमुद्दीनपुर में कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है। इससे मुहम्मदाबाद, जहूराबाद तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई सहित देश के विभिन्न महानगरों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।

राजनीतिक प्रतिक्रिया राज्य...