गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: जमानियां। उपजिलाधिकारी निधि ने बुधवार शाम नगर पालिका परिषद की कान्हा गोशाला बड़ेसर स्थित कांशीराम आवास के पास औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश के चारा, पानी, स्वास्थ्य और साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। एसडीएम ने हरे चारे, भूसे और पेयजल की उपलब्धता व गुणवत्ता की जांच करते हुए पालिका कर्मियों को नियमित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीमार पशुओं के इलाज और समय-समय पर टीकाकरण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गोशाला परिसर में स्वच्छता और मौसम से बचाव के इंतजाम सुनिश्चित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संरक्षित गोवंश की संख्या और चारा खरीद से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे निरीक्षणों का उद्देश्य निराश्रित गोवंश को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ह...