Ghazipur News: कान्हा गोशाला में दोयम दर्जे की ईंटों के इस्तेमाल का आरोप
गाजीपुर, अक्टूबर 21 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत की ओर से सादात रोड स्थित कठवापुल मोड़ के पास करोड़ों रुपये की लागत से बनवाई जा रही कान्हा गौशाला एक बार फिर सवालों के घेरे में है। निर्माण कार्य में कथित तौर पर दोयम दर्जे की ईंटों के इस्तेमाल की शिकायत सामने आने के बाद निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में ठेकेदार के साथ ही नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बन रही इस परियोजना में यदि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से समझौता हो रहा है तो यह सरकारी धन के सदुपयोग के साथ ही भवन की मजबूती और टिकाऊपन से जुड़ा गंभीर विषय है। ऐसे में निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने और सामग्री की तकनीकी जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.