गाजीपुर, अगस्त 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर। कांवरियों की सुरक्षा को लेकर नागरिक सुरक्षा गाजीपुर की टीम रविवार को शहर के ददरीघाट पर तैनात रही। टीम का मुख्य उद्देश्य कांवरियों को फ्लोटिंग बैरियर के आगे जाकर गंगा में जल भरने से रोकना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टालना रहा। चीफ वार्डन संतोष वर्मा के नेतृत्व में सेक्टर वार्डन कृष्ण कुमार गुप्ता, वीरेंद्र सिंह और महादेव सिंह यादव ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के साथ नागरिक सुरक्षा टीम ने श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखी। टीम ने कांवरियों से निर्धारित सुरक्षित स्थान से ही गंगाजल लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजघाट से गंगाजल लेकर हजारों कांवरिये बाबा मटेश्वर धाम के लिए रवाना घाट पर लगातार निगरानी कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने ...