गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा बाजार में गुरुवार शाम से विद्युत आपूर्ति ठप होने से शुक्रवार तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला पांडेय टोला में फॉल्ट के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात और शुक्रवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से घरों और बाजार में अंधेरा छाया रहा। बिजली नहीं होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। हेमंत यादव, रितेश वर्मा, शशिकांत बर्नवाल, फातमा बेगम, रेशमा देवी, बिलकिश जहां, बुद्धिराम चौधरी, वसीम राइन और लाला सेठ सहित लोगों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: मरम्मत के नाम पर अवैध वसूली का आरोप पानी की व्यवस्था के लिए लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़...