गाजीपुर, अक्टूबर 18 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद । नवरात्र के अष्टमी पर देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान करने वालों की भी कमी नहीं थी। अधिकतर लोगों ने अपने आवास व प्रतिष्ठानों पर कलश स्थापित कर पूजन शुरू किया। करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी भवानी के मंदिर पर सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। मंदिर परिसर के बाहर मुख्य सड़क के दोनों किनारे पर नारियल चुनरी की दुकानों के सजने से बार-बार जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। नगर में तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी मंदिर, शाहनिन्दा काली मंदिर, सलेमपुर मोड़, नवापुरा मोड़ दुर्गा मंदिर, यूसुफपुर महाकाली मंदिर, कर्मचंदपुर गांव स्थित मां कात्यायनी शक्ति पीठ परिसर में सुबह व शाम दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। यह भी प...