Ghazipur News: कवि ने एसपी को भेंट की काव्यकृति
गाजीपुर, जुलाई 8 -- Ghazipur News: गाजीपुर। वरिष्ठ कवि दिनेश चंद्र शर्मा ने अपनी काव्यकृति 'स्वच्छ दर्पण की तलाश' साहित्य प्रेमी पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा को भेंट की। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि उन्हें पूर्व में भी शर्मा के काव्य संकलन पढ़ने का अवसर मिला है। उनकी कविताएं सरल, सहज और बोधगम्य हैं। उन्होंने कवि के ईमानदार आचरण और कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शर्मा को बैंक और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.