गाजीपुर, अगस्त 10 -- Ghazipur News: पतार, हिन्दुस्तान संवाद। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बलिया जाने वाली डाउन 11071 और बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली अप 11072 कामायनी एक्सप्रेस का कटरा करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित हो गया है। रेल विभाग ने ट्रेन के ठहराव की समय-सारणी जारी कर दी है। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा। जारी समय-सारणी के अनुसार 17 अगस्त से अप 11072 कामायनी एक्सप्रेस बलिया से चलकर 13:13 बजे करीमुद्दीनपुर स्टेशन पहुंचेगी और 13:15 बजे रवाना होगी। वहीं, डाउन 11071 ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलकर रात 21:53 बजे करीमुद्दीनपुर पहुंचेगी और 21:55 बजे रवाना होगी। कामायनी एक्सप्रेस का दोनों दिशाओं में ठहराव सुनिश्चित होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि ट्रेन के ठहराव से व...