Ghazipur News: करमपुर ने 5-1 से जीता हॉकी मुकाबला
गाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। करमपुर स्थित मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मेजबान श्री मेघबरन सिंह पीजी कॉलेज करमपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त विपक्षी टीम को 5-1 से पराजित कर दिया। मुकाबले की शुरुआत से ही करमपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। सातवें मिनट में नीरज यादव ने मैदानी गोल कर टीम का खाता खोला। 12वें मिनट में बृजेश यादव ने दूसरा गोल किया। 23वें मिनट में आकाश गौड़ ने गोल कर बढ़त 3-0 कर दी। 36वें मिनट में नीरज यादव ने अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 4-0 कर दिया। 40वें मिनट में विपक्षी टीम के गोलू यादव ने गोल किया। इसके बाद 43वें मिनट में गोविंद यादव ने पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.