Ghazipur News: करंट से बछिया की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: नंदगंज। बाजार के शादियाबाद रोड स्थित इंडस्ट्रियल स्टेट के सामने रामपुर बन्तरा संपर्क मार्ग पर लगे 250 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर में रविवार को करंट उतर आने से एक बछिया की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बछिया ट्रांसफार्मर के पास पहुंची और करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की तत्काल जांच, तकनीकी खामी दूर कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: जर्जर तार को सही नहीं कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.